गौरीगंज, जून 10 -- भादर। विकासखंड भादर क्षेत्र में किसानों के फसलों की समुचित सिंचाई के लिए टिकरी रजबहा, गोपालपुर रजबहा और कल्याणपुर रजबहा निकली है। इन रजबहा से संजयवन अल्पिका, भादर अल्पिका, सोनारी अल्पिका, लहना अल्पिका, मोचवा अल्पिका, परसोइया अल्पिका, मंगरा अल्पिका, टीकरमाफी अल्पिका व नेवढ़िया अल्पिका निकाली गयी है। लेकिन इस समय सभी नहरों व अल्पिकाओं में पानी की जगह धूल उड़ रही है। हरा चारा, उर्द, मूंग की फसलें सूख रही हैं। वहीं किसान धान की नर्सरी डालने के लिए निजी नलकूपों का सहारा लेने को मजबूर हैं। किसानों ने नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.