चमोली, दिसम्बर 15 -- रवांई घाटी ठेकेदार जनकल्याण समिति पुरोला मोरी ने सिंचाई विभाग की नहरों के लिए पूर्व में आवंटित धनराशि को शासन स्तर पर विलोपित किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसके लिए एसडीएम पुरोला के माध्यम से डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर बजट आंवटित करने की मांग की। सोमवार को रवांई घाटी के ठेकेदारों ने संगठन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद नौडियाल के नेतृत्व में एसडीएम मुकेश रमोला के माध्यम से जिलाधिकारी उत्तरकाशी को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुरोला तहसील क्षेत्र मुख्यतः कृषि प्रधान है, जहां सिंचाई नहरों का निर्माण एवं रखरखाव किसानों की आजीविका के लिए अत्यंत आवश्यक है। कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि सिंचाई विभाग में नहरों के लिए आवंटित धनराशि कुछ कारणों से शासन स्तर पर विलोपित कर दी गई, जिससे क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.