पीलीभीत, जनवरी 4 -- पीलीभीत, हिटी। एक जनवरी को पर्यटन के नाम पर शारदा डैम से लिंक खारजा नहर के आउटलेट पर चढ़े सैलानियों की हिमाकत के बाद शारदा हेडवर्क्स ने सभी नहरों के लिंक चैनल पर निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही सेल्हा के करीब बने आउट लेट पर चौकीदार से जवाब तलब कर एक और तैनाती की है। जिससे सतर्कता बरती जाए। एक जनवरी को सैकड़ों सैलानी खारजा नहर के आउटलेट पर ताला तोड़ कर ऊपर चढ़ गए थे। इसमें किसी भी स्तर पर अनहोनी होने की पूरी आशंका थी। यहां लॉक को तोड़ कर इस स्थान पर अफरातफरी फैल गई थी। वहां पास में ही निरीक्षण कर रहे नवागत एसडीओ रोहित ढाका को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे थे। सैलाानियों को हिदायतें देकर नियम कायदे व किए गए कृत्य गंभीरता को बताया था। इसके बाद तो अफराफतरी मच गई थी। ऐसा घटनाक्रम अब दोबारा न हो। इसके लिए सतर्कता और निगरानी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.