प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- रामपुरखास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से सगरा रजबहा के पुनरोद्धार तथा प्रतापगढ़ ब्रांच की नहर के लिए वर्म कटिंग के लिए करोड़ों की सौगात मिली है। शासन के संयुक्त सचिव रमाकांत शर्मा की ओर से जारी परिपत्र में सगरा रजबहा की नहर के पुनरोद्धार के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। वहीं, विधायक मोना के प्रयास से प्रतापगढ़ ब्रांच के लिए भी वर्म कटिंग के तहत नहर से झाड़ व घांस फूस की साफ-सफाई व सीमांकन के लिए शासन से पांच करोड़ 30 लाख 42 हजार की धनराशि पर मुहर लगी है। शासन ने प्रतापगढ़ ब्रांच से रामपुरखास के साथ-साथ अगल बगल की विधानसभाओं व पड़ोसी जिले रायबरेली के भी हिस्सों में सिंचाई की बेहतरीन सुविधा मुहैया हो सकेगी। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.