उरई, फरवरी 10 -- कोंच। गल्ला मंडी परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक नन्दकुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के उपरांत किसानों ने एसडीएम वीरेंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। इसमें झूलते तारों को ठीक कराने के साथ ही नहरों की सफाई कराए जाने की मांग उठाई गई। बैठक में किसानों ने झूलती विद्युत लाइनों को बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे जान-माल का जोखिम बना हुआ है। विशेष रूप से तारपुरा गांव में किसान महेन्द्र पटेल के खेत पर तार काफी नीचे लटक रहे हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर जर्जर खंभे और तार बदलने की मांग भी उठाई गई। ग्राम मनोहरी में नमामि गं...