गंगापार, मई 24 -- जिलाधिकारी के निर्देश का अनुपालन सिंचाई विभाग नहीं करा पा रहा है, नहरों का संचालन ठप होने से क्षेत्र के अधिकांश पोखरों व तालाबों में पानी नहीं रह गया है। जिन तालाबों में पानी मौजूद है, पानी कम होने से सड़ान्ध बदबू निकल रही है, यह पानी छुट्टा पशुओं के पानी योग्य नहीं रह गया है।

नहरों की स्थिति बेलन नहर में सप्ताह भर पूर्व पानी तो छोड़ा गया था, जो चौबिस घंटे के बाद बंद कर दिया गया, जिससे बेलन से जुड़ी माइनरों के टेल तक पानी नहीं पहुंच सका। जिससे तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवों के तालाब सूखे रह गए। उधर पंप नहर पकरी सेवार का संचालन तीन माह से ठप है, पंप नहर के इंजीनियर अपनी मनमानी कर रहे हैं।

किसानों की समस्याएं गांव के शारदा प्रसाद यादव, बनारसीलाल, जयंशकर दुबे, पारस नाथ सोनकर, आनंद दुबे सहित कई ने बताया कि पंप नहर से किसानों...