नहरों का पानी टेल तक छोड़ने की मांग
बिजनौर, जून 9 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत ब्लॉक के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में नहरों का पानी टेल तक छोड़ने की मांग की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह ने कहा कि इस समय पर भीषण गर्मी पड़ रही है। नहरों में किसानों को टेल तक पानी छोड़ा जाए। बिजली शेड्यूल के अनुसार दी जाए।विद्युत व्यवस्था को ठीक रखा जाए जिससे किसानों को सिंचाई में कोई समस्या न आए। उन्होंने निराश्रित पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ने की मांग की। बैठक में हरिद्वार में होने वाले चार दिवसीय चिंतन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। बलजीत चौधरी ने बताया कि 15 जून से 18 जून तक हरिद्वार में चिंतन शिविर में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।बैठक का संचालन चौधरी विजेंद्र सिंह ने किया। बैठक को डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.