बांदा, मई 1 -- बांदा। जिले भीषण गर्मी में पारा 47 डिग्री के पार पहुंच रहा है, ऐसे में पानी का संकट बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है। ग्रामीण इलाकों में हैंडपंप भी जवाब दे रहे हैं, जिसकी शिकायतें डीपीआरओ कार्यालय में पहुंच रही हैं। वहीं, नहरों और तालाबों में धूल उड़ रही है। इससे प्यास बुझाने के लिए मवेशी भटक रहे हैं। एक मई से नहरों में पानी छोड़ा जाना था जो अब तक नहीं हुआ। आगामी दिनों में जिले का तापमान 50 डिग्री तक जाने के आसार हैं। इससे भीषण गर्मी में परेशानियां और बढ़ जाएंगी। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि तालाबों में पानी भरा है। सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक गांव में घड़े रखवाए गए हैं। हर विद्यालय में घड़े रखे गए हैं। हैंडपंप जितने खराब थे सही कराए गए। 1111 तालाब भरवाए गए हैं। प्रत्येक गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.