नहरें सूखने से फसलों की सिंचाई पर संकट
गोंडा, मार्च 17 -- गोंडा, संवाददाता। जिले के अलग-अलग क्षेत्रो से होकर निकली नहर इन दिनों सूखी नजर आ रही है। ऐसे में किसानों के खेत में लगी गन्ने के फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इस लिए किसानों को वैकल्पिक संसाधनों का सहारा लेना मजबूरी बना हुआ है। कई बार किसानों ने जिम्मेदार अभियंताओं से मिलकर खेत में लगी फसल की सिंचाई के लिए नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की। इसके बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। जिले में तकरीबन 120 से अधिक नहर होने की जानकारी अभियंता दे रहे हैं। इन नहरों में समय समय पर पानी चलाए जाने की बात सिंचाई विभाग के अभियंता कर रहे हैं। जबकि अलग-अलग क्षेत्रो से होकर निकली दर्जनों नहर ऐसी है। जो किसी कारणवश अभी पूरी नहीं हो सकी है या पानी के लिए तैयार नही है। जानकार बताते हैं कि इन नहरों में अभी तक खुदाई के बाद से पानी नहीं छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.