नहरलागुन-हापा स्पेशल में तकनीकी खराबी, प्रयागराज जंक्शन पर बदला गया स्लीपर कोच
प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज। नहरलागुन (अरुणाचल प्रदेश से हापा (गुजरात) जा रही विशेष ट्रेन (09525) के एक स्लीपर कोच में तकनीकी खराबी आने से गुरुवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार आ रही असामान्य आवाज और तेज झटकों की शिकायत के बाद ट्रेन को सुरक्षा के मद्देनजर प्रयागराज जंक्शन पर रोका गया, जहां खराब कोच को हटाकर नया स्लीपर कोच लगाया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के एस-7 कोच में सफर कर रहे यात्रियों ने रास्ते में ही असामान्य आवाज और झटकों की शिकायत की थी। बीच-बीच में जांच भी कराई गई, लेकिन खराबी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कानपुर से आगे बढ़ने के बाद समस्या बढ़ने पर रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गई और ट्रेन को प्रयागराज जंक्शन पर रोकने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: हापा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन करीब सवा छह घं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.