मधुबनी, अगस्त 8 -- हरलाखी। नहरनिया बॉर्डर पर एसएसबी कैम्प के जवानों ने 135 लीटर नेपाली शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। सीमा स्तंभ संख्या 281/03 से लगभग 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में विश्वसनीय आसूचना के आधार पर जवानों ने यह कार्रवाई की है। कुछ व्यक्ति नेपाल से भारतीय सीमा में अवैध नेपाली शराब की खेप लेकर प्रवेश करने वाले थे। सूचना मिलते ही बीओपी नहरनिया के कमांडर के निर्देशन में विशेष गश्ती दल का गठन कर संदिग्ध स्थान पर भेजा गया। गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरी लादकर नेपाल से भारत की ओर आता दिखाई दिया। गश्ती दल ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए उसका पीछा कर उसे रोक लिया। गिरफ्तार धंधेबाज महादेवपट्टी गांव के निवासी बताए गए हैं। एसएसबी ने बरामद शराब, मोटरसाइकिल एवं गिरफ्तार अभियुक्त को हर...