बिजनौर, अप्रैल 17 -- नहटौर। नगर क्षेत्र में दिन प्रतिदिन कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही है। ये कुत्ते छोटे बच्चों, बूढ़े लोगों पर हमला कर रहे हैं। तीन दिन में 12 से अधिक लोगों को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया है। दिन प्रतिदिन कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। नहटौर के मोहल्ला छपेग्रान निवासी 60 वर्षीय अब्दुल रहमान, 20 वर्षीय अनस पुत्र दिलशाद, 30 वर्षीय नफीस अहमद नेजे सराय, 60 वर्षीय नसीर अहमद छापेग्रान, चार वर्षीय नमरा पुत्री मोहम्मद शादाब सराय रजब अली, 48 वर्षीय प्रेमवती पत्नी महेंद्र सिंह कस्बा, आयशा परवीन आदि कई लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- कानपुर में कुत्ते पकड़ने गई कैटिल कैचिंग टीम पर हमला उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा कुत्तों के हमला करने के दौरान दो लोग गिरने से घायल भी हुए है...