बस्ती, फरवरी 15 -- दुबौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के मदरसा निजामिया अजीजुल उलूम अहले सुन्नत खुशहाल गंज में एक दिवसीय तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मुफ्ती अनवार अहमद अमजदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय लोग सोने चांदी को कीमती समझते हैं, लेकिन सोने चांदी से अधिक कीमती हमारी औलादें हैं। इन्हें अच्छी तरबियत के साथ साथ दीनी तालीम और आधुनिक शिक्षा दिलाना जरूरी है। इल्म एक ऐसी रोशनी है, जो हमारी नस्लों को काफी ऊंचाई तक ले जाती है। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत के साथ हुई। बच्चों ने नातिया कलाम पेश किया। सवाल- जवाब का कार्यक्रम भी हुआ। प्रबंधक जलालुद्दीन अंसारी एवं प्रधानाध्यापक मौलाना मो. अकरम ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। मौलाना नूर मोहम्मद, हाफिज मोहम्मद अहमद, मौलाना गुलाम हुसैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.