नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली, का.सं.। मालवीय नगर इलाके में पूर्वोत्तर की महिलाओं के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार दंपति को साकेत जिला अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी रूबी जैन और उनके पति हर्ष को बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी को मालवीय नगर स्थित एक किराए के मकान में मरम्मत कार्य को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान रूबी जैन पर आरोप है कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं पर आपत्तिजनक और नस्लीय टिप्पणी की। शिकायत के आधार पर मालवीय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दंपति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.