नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, का.सं.। मालवीय नगर में पूर्वोत्तर की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार दंपति को साकेत जिला अदालत ने 30 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। अदालत ने कहा कि आरोपियों का व्यवहार भले निंदनीय हो, लेकिन इस चरण पर उन्हें हिरासत में रखने से जांच में विशेष लाभ नहीं होगा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समर विशाल की अदालत ने हर्ष प्रिया सिंह और रूबी जैन को 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर 13 अप्रैल तक जमानत दी है। दोनों को 25 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन पर अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर की तीन युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.