नसों के रास्ते दिमाग में घुसकर अब स्ट्रोक का इलाज
कानपुर, जुलाई 25 -- कानपुर। ब्रेन स्ट्रोक और दिमाग की नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज में आधुनिक एंडोवैस्कुलर तकनीक नई उम्मीद बनकर सामने आई है। इस तकनीक में बिना बड़ा ऑपरेशन किए शरीर की नसों के रास्ते दिमाग तक पहुंचकर बीमारी का इलाज किया जाता है। खासतौर पर ब्रेन स्ट्रोक, एन्यूरिज्म और रक्त वाहिकाओं की जटिल समस्याओं में बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।
ब्रेन स्ट्रोक का इलाज स्ट्रोक के दौरान जब खून का थक्का दिमाग की नस को बंद कर देता है तो मैकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी के जरिए कैथेटर से उस थक्के को बाहर निकाला जाता है। इससे बंद नस में रक्त प्रवाह दोबारा शुरू हो सकता है और मरीज को लकवा जैसी गंभीर जटिलताओं से बचाने में मदद मिलती है। यह जानकारी हैलट पीजीआई में शनिवार को आयोजित दो दिवसीय एनएसआई बीओई एंडोवैस्कुलर कार्यशाला के पहले दिन वक्ताओं ने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.