फतेहपुर, अप्रैल 10 -- अमौली। नसेनिया गांव स्थित गौशाला में घायल गौवंशों के मिलने समेत अव्यवस्थाओं पर सीडीओ सीडीओ पवन कुमार मीना ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बीडीओ को गौशाला व्यवस्थित किए जाने के निर्देश है। सीडीओ ने सीएचसी अमौली का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। बबई गांव में चौपाल लगा कर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। बबई गांव में आयोजित ग्राम पंचायत चौपाल में सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। यहां ग्रामीणों ने गांव में फैली गंदगी, नीलगाय व हिरन के झुंडों से फसलों को हो रहे नुकसान, पेयजल व बिजली की समस्या और टूटी नालियों और खड़ंजों की शिकायत की। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने नसेनिया स्थित गौशाला का निरीक्षण किया जहां अव्यवस्थाएं सामने आईं। धूप और भूख के बीच गौवं...