काशीपुर, जून 14 -- दीप पाठक, काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के आवास पर पहुंचने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। रविवार को जारी बयान में एआईसीसी सदस्य और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा कांग्रेस में गुटबाजी की बात करती है, जबकि पिछले एक महीने से भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने अपनी ही पार्टी की नाक में दम कर रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का उनके आवास पर पहुंचना भले ही शिष्टाचार भेंट बताया गया हो, लेकिन हकीकत में यह डैमेज कंट्रोल की कवायद थी। यह भी पढ़ें- नसीहत देने से पहले भाजपा अपने गिरेबान में झांके

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...