अमरोहा, मार्च 22 -- ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचाय नसीर नंगला में करीब दस लाख रुपये के घोटाले के आरोपों की जांच कमेटी ने पूरी कर ली है। बताया कि तत्कालीन पंचायत सचिव सुमित कुमार कमेटी के सामने पेश हुए और न ही कोई अभिलेख उपलब्ध कराया। जांच में पता चला कि प्रधान द्वारा ई-ग्राम स्वरोजगार पोर्टल पर भतीजे की बजाय दामाद का मोबाइल नंबर अपडेट कराया गया। फिलहाल, कमेटी ने प्रथमदृष्टया जांच में तत्कालीन पंचायत सचिव को दोषी माना है। कमेटी द्वारा जांच रिपोर्ट डीडी पंचायत मुरादाबाद को भेज दी गई है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत नसीर नंगला के प्रधान नरेंद्र सिंह ने तत्कालीन पंचायत सचिव व रोजगार सेवक दीपक कुमार पर बगैर बताए विकास कार्यों की धनराशि निकालने का आरोप लगाया था। 10 लाख रुपये से अधिक की गड़बड़ी बताते हुए जांच की मांग की थी। मामला मंडलायुक्त के दरबार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.