नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- जामिया मिल्लिया इस्लामिया में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और देश के युवाओं, शिक्षा संस्थानों और लोकतंत्र को लेकर सवाल उठाए। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद को 'दिमागी नक्सल' भी बताया। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि सरकार ने उनके जैसे लोगों को एंटी-नेशनल और टुकड़े-टुकड़े गैंग जैसे कई नाम दिए हैं।मैं दिमागी नक्सल हूं - नसीरुद्दीन शाह नसीरुद्दीन शाह ने अपने वीडियो में कहा, 'मैं फक्र के साथ कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं। दिमागी नक्सल के अलावा पता नहीं क्या-क्या टर्म दिए हैं चौकीदार ने मुझ जैसे लोगों को। एंटी-नेशनल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और मालूम नहीं क्या-क्या। टुकड़े-टुकड़े गैंग अगर कोई है इस मुल्क में तो वो ये नाजायज हुकूमत है।'...