नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि नहीं पता था कि नसीरुद्दीन शाह खतरनाक दिमागी नक्सल हैं। हाल ही में एक वीडियो शेयर शाह ने कहा था कि उन्हें खुद के दिमागी नक्सल होने पर गर्व है। साथ ही उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए थे और चेतावनी भी दी थी। खास बात है कि एक्टर बीते कुछ दिनों से वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। किरेन रिजिजू ने लिखा, 'मुझे लगा था कि नसीरुद्दीन शाह सिर्फ एक साधारण अभिनेता हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता था और पसंद करता था...। मुझे कभी नहीं पता था कि वह एक खतरनाक दिमागी नक्सल हैं। मुझे उसके असली चरित्र के बारे में बहुत देर से पता चला। भारत के लोकतंत्र के लिए अत्यंत हानिकारक है।' उन्होंने वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाह खुद कह रहे हैं, 'मैं...