आजमगढ़, अप्रैल 28 -- तहबरपुर हिन्दुस्तान संवाद। नसीरुद्दीनपुर गांव के निवासी 22 वर्षीय सूरज प्रजापति की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूरज प्रजापति सोमवार रात करीब 12 बजे से लापता था। वह गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान पत्तल कम पड़ जाने पर वह गांव के एक युवक के साथ बाइक से पत्तल लेने निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रात 12 बजे तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने डायल 112 पर उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अपरा...