नसीराबाद के युवक की कौशांबी में मौत
गाजीपुर, मई 19 -- कासिमाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव निवासी 28 वर्षीय शिवम यादव की सोमवार को कौशांबी में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शिवम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था और प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह कुछ दिन पहले दिल्ली गया था, जहां वापस घर लौट रहा था। सोमवार सुबह कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उगाहिया का पुरवा गांव के पास अचानक चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली, जिसमें मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पिता हरेराम यादव कौशांबी पहुंचे जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत से पिता हरेराम यादव, मां माधुरी देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.