गोरखपुर, जनवरी 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट एंड्रू कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग (ए-डिवीजन) के लीग मुकाबले में गुरुवार को एनएस क्रिकेट एकेडमी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्मी कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले शहबाज शेख को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट पर 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्मी कैम्ब्रिज की ओर से इंद्रेश्वर यादव और कैफ ने 3-3 विकेट झटके, जबकि अन्य गेंदबाज महंगे साबित हुए। 258 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मी कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम महज 9.2 ओवर में 31 रन पर 8 विकेट गंवा बैठी। कोई भी बल्लेबाज टिकक...