संतकबीरनगर, मार्च 9 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मगहर के सूती मिल चौराहे पर रविवार को आजाद समाज पार्टी-भीम आर्मी की बैठक विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोज कुमार गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी जावेद पठान रहे। बैठक में संगठन के विस्तार व उसकी मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने नसीम अहमद खान को पार्टी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।मुख्य अतिथि जावेद पठान ने कहा कि आजाद समाज पार्टी सर्वजन की पार्टी है। साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने व संविधान पर चलने वाली पार्टी है। हमारा देश सर्व धर्म सम्भाव का देश है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोज कुमार गौतम ने कहा कि उनका मकसद पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचने के साथ ही संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है। उनकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.