बहराइच, मार्च 5 -- जरवलरोड संवाददाता । सपा का दामन थामने के बाद पहली बार बहराइच पहुंचने पर सपा नेता का कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार पूर्व मन्त्री सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का घाघरा घाट पर स्वागत किया गया। इसके बाद भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष व मध्यांचल जोन महासचिव मोहनलाल वर्मा के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक गांव बरवलिया पहुंचकर परिवार के साथ अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। वर्मा की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गई थी। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ मे भर्ती थे। सिद्दीकी ने कहा कि वह किसान नेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनका निधन क्षेत्र और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। मनोज कुमार वर्मा,समर सिंह वर्मा, पूर्व प्रधान अजय वर्मा, पुत्ती लाल यादव, रामराज सिंह, निराले वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.