भागलपुर, अप्रैल 1 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी इलाके में मंगलवार दोपहर 12 बजे एक युवक ने स्मैक पीने का पैसा जुगाड़ नहीं होने से आहत होकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दे दिया। मृत युवक की पहचान पंकज कुमार झा के बेटे शुभम कुमार झा (25) के रूप में हुई है। फर्द बयान में पंकज झा ने बताया कि दोपहर 12 बजे के करीब सभी परिवार घर के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच उनका बेटा स्मैक पीकर आया और सीधे छत के ऊपर वाली छपरी में आराम करने चला गया।थोड़ी देर बाद उनका दूसरा बेटा हर्षित कुमार उसे खाना खाने के लिए ऊपर बुलाने गया तो उसे छपरी के बांस में गमछा बांधकर आत्महत्या किए हुए अवस्था में देखा। उसके बाद वह शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर मैं और परिजन छत पर गए तो बेटे शुभम को लटका पाया। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और इलाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.