बरेली, अप्रैल 14 -- एक गरीब महिला नसबंदी के बाद भी गर्भवती हो गई। महिला ने एसडीएम से शिकायत की है। ग्राम रम्पुरा गौटिया की नन्जो देवी ने बताया कि वह पहले से ही चार बच्चों की मां है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसने 19 जनवरी 2021 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर में अपनी नसबंदी करवाई थी। यह सर्जरी लैप्रोस्कोपिक विधि से की गई थी। कुछ दिन पूर्व गर्भावस्था के लक्षण महसूस होने पर उसने पांच अप्रैल को आंवला के एक निजी सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें गर्भ ठहरने की पुष्टि हुई। इसके बाद सात अप्रैल को जिला अस्पताल बरेली में कराए गए अल्ट्रासाउंड में भी लगभग सात सप्ताह के गर्भ की पुष्टि हुई है। महिला का आरोप है कि जब वह अपनी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर पहुंची, तो वहां मौजूद स्टाफ ने निजी सेंटर की रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.