लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने डॉ. सुरेंद्र शाही को सम्मानित किया। कैसरबाद स्थित सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।डॉ. शाही ने वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के दौरान विभिन्न सीएचसी पर आयोजित नियत सेवा दिवस में 1135 महिला नसबंदी और 15 पुरुष नसबंदी (एनएसवी) ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए हैं। डॉ. शाही को 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियोजित किया गया है। वह पूरी सक्रियता के साथ सेवाएं दे रहे हैं। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि जिले में अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक सभी सीएचसी में 6399 महिला और 71 पुरुष नसबंदी की गई हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.