वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सीएचसी मिसिरपुर में नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लेटाने के मामले में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने शनिवार को कार्रवाई की। सीएचसी अधीक्षक सहित चार कर्मचारियों को हटा दिया गया। अधीक्षक का प्रभार डॉ. अंबुज गुप्ता को दिया गया है। सीएचसी मिसिरपुर में शुक्रवार को नसबंदी के लिए कैंप लगा था। 29 महिलाओं की नसबंदी हुई। महिलाओं को बेड भी नहीं मिला। उन्हें जमीन पर लेटा दिया गया। इसका महिलाओं ने विरोध भी किया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद शनिवार को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामबली से इस मामले में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अधीक्षक डॉ. रामबली, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र चौहान, स्टाफ नर्स और सुरक्षा गार्ड को हटा दिया है। वहीं अधीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.