देवरिया, मार्च 6 -- देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भीड़ रही। नस, जोड़ों के दर्द, वायरल फीवर, उल्टी-दस्त, पेट दर्द से पीड़ित अधिक मरीज पहुंचे थे। श्वास, त्वचा, आंख, कान की बीमारी से परेशान लोग भी पहुंचे थे। सांस फूलने के साथ चेस्टपेन की शिकायत लेकर लोग पहुंचे थे। हर जगह मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।आर्थो, मेडिसिन, स्किन, नेत्र व बाल रोग, ईएनटी, चेस्ट विभाग में मरीजों की लंबी कतार रही। इन स्थानों पर डॉक्टर को पहले दिखाने को लेकर धुक्का-मुक्की भी हुई। एक्स-रे के लिए लोगों को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। देर से पहुंचने पर भीड़ देख करीब दस लोग बिना जांच कराए लौट गए।होली त्योहार के बाद गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में मरीज उमड़े। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तथा बिहार प्रांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.