कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर देहात,संवाददाता। होली के त्योहार में बढ़ी मांग के चलते बाजारों में मिलावटी तेल के साथ ही,रंग-बिरंगे पापड़, चिप्स व कचरी का निर्माण व बिक्री जारी हैं। शनिवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने रनियां कस्बे में पामा रोड पर दो विक्रेताओं के यहां छापा मारकर रंगीन कचरी के दो नमूने संकलित किए। इसके साथ ही खराब गुणवत्ता देखकर करीब 26 किलो रंगीन कचरी को नष्ट कराया। होली में गुझिया के साथ चिप्स-पापड़ की मांग बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाकर मिलावटखोर मिलावटी खोया, रंगीन कचरी, चिप्स पापड़ आदि तैयार करने के साथ बाजारों में खपाने में लगे हैं। त्योहार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री व निर्माण रोकने के लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा व डीएम के निर्देश पर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से छापा मार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.