शामली, फरवरी 19 -- कोतवाली परिसर में जब्त शराब नष्ट करते समय आग की चपेट में आए चौकीदार की बुधवार देर शाम सफदरजंग हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।मृतक चौकीदार नवाब निवासी गांव तिसंग के रिश्तेदार पूर्व प्रधान राफे ने बताया कि वह इस समय सफदरजंग अस्पताल में हैं। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को गांव लाया जाएगा।बताया गया कि 14 फरवरी को एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी, सीओ कैराना हेमंत कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना तथा आबकारी विभाग की टीम की मौजूदगी में 59 मुकदमों में जब्त अवैध शराब को नष्ट किया जा रहा था। पुलिस टीम कोतवाली के पीछे खंडहर में गड्ढा बनाकर शराब नष्ट करने की प्रक्रिया में जुटी थी। इसी दौरान चौकीदार नवाब ने कपड़े में आग लगाकर गड्ढे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.