मऊ, अगस्त 12 -- मुहम्मदाबाद गोहना। सैदपुर स्थित वृद्धाश्रम में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीके पूजा ब्रह्माकुमारी एवं पूनम ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि राजयोग, सकारात्मक सोच और मानसिक एकाग्रता के नियमित अभ्यास से इच्छाशक्ति मजबूत कर नशे की लत से मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर रमेश, अनिल चौहान, अरविंद गुप्ता, सुधीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- छात्रों ने ली नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ यह भी पढ़ें- Sambhal News: नशे को कहा 'न', भविष...