लातेहार, जनवरी 9 -- लातेहार, संवाददाता। पीडीजे सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष शेष नाथ सिंह के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के जीवन को हां कहें नशे को ना कहें अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पांचवे दिन विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशीली दवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों, जोखिमों एवं नशीली दवाओं से संबंधित कानूनों और दंडात्मक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में नालसा की हेल्पलाइन नं 15100 की जानकारी दी गई. बताया गया कि किसी भी प्रकार की विधिक सहायता, परामर्श अथवा मार्गदर्शन के लिए इस हेल्पलाइन का निःशुल्क उपयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम स्थल पर बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शित किए गए तथा आमजन को सूचनात्मक पर्चों का वितरण किया गया। पीडीजे श्री सिंह ने कहा कि आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.