मोतिहारी, अगस्त 30 -- अरेराज। तम्बाकु सेवन को छोड़ने को लेकर सभी शिक्षण संस्थान में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर जिले में विद्यालयवार निबंधन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार ने सभी स्कूलों को नशा मुक्त विद्यालय घोषित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है। स्कूल शिक्षण व साक्षरता विभाग भारत सरकार ने युवापीढ़ी को नशा मुक्त करने के लिए गाइड लाइन भी जारी किया है। सभी शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकु मुक्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...