नशे से बचाव को एसबीपीएस में छात्रों को किया जागरूक
देहरादून, अगस्त 8 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं से संवाद किया।कार्यशाला में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के इंस्पेक्टर राकेश कुमार और इंस्पेक्टर आफताब ने छात्रों को नशे के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि नशे की शुरुआत अक्सर जिज्ञासा, प्रयोग या दोस्तों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यही आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य, पढ़ाई, करियर और पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। यह भी पढ़ें- गुवा सेल के डीएवी व मध्य विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.