नशे से परिवार बर्बाद: बेटे ने कुचला पिता का सिर, मां ने कराया हत्या का FIR; एक की मौत दूसरे को जेल
नाथनगर, जुलाई 18 -- Bihar Crime News: कहते हैं कि नशा पूरे परिवार का नाश कर देता है। बिहार के भागलपुर में यह कहावत सच साबित हो गई। नाथनगर ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी से सटे आदर्श कॉलोनी स्थित टूटा शिवालय के पास गुरुवार देर रात घरेलू विवाद में बेटे ने ईंट से सिर पर हमला कर पिता की हत्या कर दी। मृतक फौज का रिटायर्ड सूबेदार था। पुलिस ने आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से परिवार तबाह हो गया। पिता की मौत हो गई तो बाप की हत्या के आरोप में बेटे को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव का देर रात ही पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों के अनुसार पिता विष्णुदेव यादव कहीं बाहर से शराब के नशे में धुत होकर आए और घर का गेट खुलवाने के लिए जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे और बेटे को भी गाली देने लगे। इससे गुस्साये पुत्र विनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.