वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। जमीयत उलमा-ए-हिन्द के सदर मौलाना महमूद असअद मदनी ने कहा कि नौजवानों को नशे से बचना होगा और अपनी जिंदगी मुनज्ज़म (व्यवस्थित) तरीके से गुजारनी होगी। पुलकोहना ईदगाह में आयोजित दो दिनी सीरत कॉन्फ्रेंस के पहले दिन गुरुवार को उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता की खिदमत करनी चाहिए। हमारे समाज में मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल ने नई पीढ़ी को भटका दिया है। माता-पिता बच्चों को मोबाइल दें तो उसकी निगरानी भी करें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि पैगंबर मुहम्मद के नक्शेकदम पर चलकर जिंदगी को बेहतर बनाएं। मौ.अशरफ अब्बास ने कहा कि हमारे मुल्क में इस्लाम तलवार से नहीं बल्कि मोहब्बत और अच्छे किरदार से फैला है। उन्होंने ब्याज प्रथा को समाज के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसे खत्म करने की जरूरत बताई। मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि ह...