देहरादून, सितम्बर 27 -- देहरादून। दून यूथ फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से आयोजित 'डीएडी 2.0 - देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन 2026' को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार सुबह परेड ग्राउंड से फ्लैग ऑफ किया। मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों एवं शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजन में विभिन्न श्रेणियों में दौड़ शामिल रही। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल, योग, फिटनेस और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 'रन फॉर लाइफ, से नो टू ड्रग्स' का संदेश आज की युवा पीढ़ी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से...