नशे से दूर रहने की छात्राओं ने ली शपथ
शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी के निर्देशन में नशा मुक्त जन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' विषय पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी पारुल यादव ने छात्राओं, स्वयंसेविकाओं, रेंजर्स और शिक्षकगण को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा के निर्देशन में छात्राओं ने 'नशा मुक्त युवा का राष्ट्र निर्माण में योगदान' विषय पर निबंध लिखे। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: छात्राओं ने दिया नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.