हाथरस, अगस्त 6 -- सादाबाद। भारत सरकार के 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत बुधवार को सादाबाद इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक संजय पाल सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज के लिए भी घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- नशे से दूर रहने का लिया संकल्प, छात्राओं को स्वच्छता की भी दी जानकारी मौके पर प्रधानाचार्य ...