नशे से दूर रहने का युवाओं ने लिया संकल्प
हाथरस, अक्टूबर 2 -- सादाबाद संवाददाता। महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एकम तेज फाउंडेशन के तत्वावधान में शेरपुर रनिंग ग्रुप, शेरपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में एकम तेज फाउंडेशन की ओर से प्रेरणादायक एवं संदेशपरक पंक्तियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद युवाओं ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अज्जरुद्दीन फौजी, राष्ट्रीय खिलाड़ी ओमवीर सिंह, हरीश चौधरी, सनी बघौतिया, विनिता कुमारी, सन्नो मलिक, खुशी, प्रियांशी, अभिनव गौतम, शांतनु कश्यप, पुष्पेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.