गोंडा, अक्टूबर 7 -- परसपुर। महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में बुधवार को एनएसएस की ओर से नशा उन्मूलन विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. बीना सिंह, कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सीमा तिवारी, डॉ. अजीत सिंह, मुख्य वक्ता ओम नारायण सिंह, डॉ. दयाशंकर मिश्र एवं संध्या सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। ओम नारायण सिंह ने नशे के वैज्ञानिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. सीमा तिवारी एवं जन्तु विज्ञान के प्रवक्ता राजमन प्रसाद वर्मा ने नशे के बढ़ते स्वरूप को समाज और राष्ट्र के लिए गंभीर समस्या बताते हुए इसके दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस दौरान शिवम पाण्डेय, नरेन्द्रनाथ पाण्डेय सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...