नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रोजगार की दिशा में बढ़ें युवा: डॉ. प्रेम
गया, अक्टूबर 6 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्कूल, सरस्वती विद्या निकेतन और मॉडल विद्यालय में आयोजित नशामुक्त भारत जागरूकता अभियान में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार की खुशियों, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल, खेल और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। नशामुक्त भारत केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जन-जन का अभियान बनना चाहिए। नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास के माध्यम से मुख्यधारा में लाना जरूरी है。
महिला मरीजों का हालच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.