नशे से दूर रहकर रचनात्मकता और समाजसेवा में लगाएं ऊर्जा
आजमगढ़, सितम्बर 28 -- आजमगढ़,संवाददाता। महराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में रविवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। इस दौरान गुगल मीट के माध्यम से हुए कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर विद्यार्थियों ने भाग लिया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुख्य वक्ता डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने नशे के दुष्परिणाम बताते हुए विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने अपने संदेश में कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा और संभावनाओं को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से अपनी शक्ति शिक्षा, रचनात्मकता और समाजसेवा में लगाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि नशे का असर स्वास्थ्य के साथ परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक संबंधों पर भी पड़ता है। उन्होंने जागरूकता और सकारात्मक गतिविधियों को नशे से बचाव का प्रभावी माध्यम बताया। अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.