नशे से दूर रहकर जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान करें केंद्रित: कुमार गौरव
पाकुड़, जून 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के द्वारा एसएचओ नगर थाना पाकुड़ अनिल कुमार गुप्ता एवं उनके टीम की उपस्थिति में किया गया। विद्यालय के सभा भवन में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि किस प्रकार मादक पदार्थ युवा पीढ़ी के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक भविष्य को बर्बाद कर देते हैं। उन्होंने बच्चों से खरीद फरोख्त और तस्करी से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के सख्त कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने, खेल कूद में भाग लेने और किसी भी प्रकार के दबाव या गलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.