बागपत, मार्च 15 -- पूर्व डीजीपी एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन देवेन्द्र सिंह चौहान रविवार को बागपत के चान्दनहेडी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश के 35 जिलों में ही जिला क्रिकेट एसोसिएशन है, कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद बाकी जिलों में भी एसोसिएशन बनाई जाएंगी। दरअसल, वे रविवार को गांव में जयभगवान मलिक के आवास पर आयोजित शांति यज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे। उनके आगमन पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज का किसान पहले की तुलना में अधिक जागरूक और सजग हो गया है। अपने अधिकारों और कर्तव्यों को भली-भांति समझने लगा है। उन्होंने किसानों की मेहनत और देश की अर्थव्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की। द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.