बागेश्वर, मार्च 25 -- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने नशा तस्करी पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे की पूरी आपूर्ति शृंखला की पहचान कर उसे तोड़ने के लिए समन्वित कार्रवाई की जाए। बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित एन-कॉर्ड बैठक में उन्होंने कहा कि एनडीपीएस मामलों में कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाए। डीएम ने चरस की आवक पर चिंता जताते हुए विस्तृत विश्लेषण और प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय या शिक्षण संस्थान में नशे का मामला सामने आने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में एंटी-ड्रग कमेटियों की नियमित बैठकें और निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा गया। इसके अलावा विद्यालयों और महाविद्यालयों में संयुक्त निरीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया गया। बैठक...