देहरादून, अप्रैल 11 -- चमोली। नशे में एक व्यक्ति इस कदर धुत्त हुआ कि थाने को सड़क समझ कर अपनी कार थाने में ही घुसा दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि एक व्यक्ति शराब के नशे में इस कदर बेखबर था कि उसे यह भी अहसास नहीं रहा कि वह कहां जा रहा है। उसने सड़क छोड़कर सीधे अपनी कार थाने के अंदर घुसा दी। मामला ज्योर्तिमठ थाने का है। बताया कि पहुंचते ही उसने हो-हल्ला, शोर-शराबा और हंगामा शुरू कर दिया, जिससे माहौल बिगड़ने लगा। जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा।स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया। आरोपी का चालान किया गया है।।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...